बिहार को सही दिशा देगा बिहार प्रगतिशील गठबंधन BPA

 रोजगार निशुल्क शिक्षा और चौमुखी विकास कराएगा बिहार प्रगतिशील गठबंधन

पटना :  बिहार में नई आशा और विश्वास के साथ एक चमकते बिहार के निर्माण के लिए बिहार में पहली बार एक ऐसा गठबंधन हुआ है जो समूचे बिहार के दर्द को दूर करने के लिए इस चुनाव में उतरा है बिहार में जातिवाद भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद एवं अपराध को उखाड़ फेंकने के लिए इस गठबंधन का जन्म हुआ है यह गठबंधन बिहार में रोजगार निशुल्क शिक्षा और उद्योगों को बढ़ावा देकर एक नई बिहार की नींव रखेगा गठबंधन में ऑल इंडिया माइनॉरिटी फ्रंट के नेशनल लोकमत पार्टी के क्रांति मोर्चा दल के और राष्ट्रीय सेकुलर मजलिस पार्टी के पदाधिकारियों ने मिलकर यह गठबंधन किया है। इस गठबंधन के बारे में जानकारी देते हुए ऑल इंडिया माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एम आसिफ ने बताया कि हम बिहार के प्रत्येक जिले में रोजगार की व्यवस्था करेंगे जिससे कि हर हाथ को काम मिले साथ ही प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी करेंगे जिससे गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा प्राप्त हो सके।उन्होंने कहा कि इस बार गठबंधन की सरकार बनेगी ने बताया कि यदि उनकी सरकार बनेगी तो वह राज्य के बेकलोग के रिक्त पदों को तुरंत भरेंगे जिससे कि यहां के शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सके । राष्ट्रीय सेकुलर मजलिस पार्टी के अध्यक्ष मोहम्मद अशहरुल  हक ने बताया कि गठबंधन बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा जबकि नेशनल लोकमत पार्टी के प्रदेश प्रभारी महताब आलम ने कहा कि गठबंधन में हर जाति और धर्म के लोगों को टिकट दिया गया है।
बीपीए का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम
-- किसानों का कर्जा माफ करेंगे
--- गरीब लड़की की शादी के लिए 1 लाख रुपया देंगे
--- महिलाओ के लिए फ्री बस यात्रा देंगे
1 - बेरोजगारी भत्ता 3000 करेंगे
2- वृद्धा और विधवा पेंशन 5000 करेंगे
3- उर्दू भाषा को उसका हक देंगे
4- मदरसों का पुनः निर्माण करेगे
5- अगनबारी कार्यकर्ताओ का मानदेय 10 हज़ार और हेल्पर का 5 हज़ार और आशा वर्कर का 3000 करेगे
6- पानी और बिजली के बिल आधे करेंगे