प्रदेश के हाथरस गैंगरेप में पीड़िता को इंसाफ़ देने एवं  अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाने हेतु अनुरोध पत्र।

    महामहिम राष्ट्रपति महोदय उत्तर प्रदेश में वहां की सरकार बेटियों को सुरक्षा दिलाने में नाकाम साबित हुई है,आए दिन अपराध औऱ आपराधिक मामलों में बेहिसाब इज़ाफ़ा हो रहा।सरकार लाचार एवं पंगु साबित हो रही ।माननीय महोदय एक तरफ़ सरकार दावे करती है ,प्रोत्साहित करती है कि बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ वहीं दूसरी ओर बेटियों की क्या दशा हो रही किसी से छिपा नहीं।अतः स्तिथि को देखते हुए तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लगाने की कृपा करें।आदरणीय महामहिम महोदय
पूरा देश हाथरस कांड  से स्तब्ध है औऱ पीड़ित देश की बेटी को न्याय दिलाना चाहता है, और भविष्य में और किसी बेटी के साथ ऐसा जघन्य कुकृत्य न हो इसके लिए हम मांग करते है कि हाथरस गैंगरेप की जाँच CBI से करवाई जाए क्योंकि हमें उत्तर प्रदेश पुलिस से न्याय की बिल्कुल उम्मीद नहीं है। आदरणीय महामहिम महोदय
पीड़ित परिवार को 2 करोड़ का मुआवजा दिया जाए और उनकी जान को खतरा देखते हुए सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।आदरणीय महामहिम महोदय मीडिया के माध्यम से
 पुलिस ने कहा था कि परिवार की इच्छा के अनुसार ही अंतिम संस्कार किया जाएगा जो सही नहीं है क्योंकि खुद पुलिसकर्मियों ने ही मृतक के शव को दफना दिया और यहां तक कि मीडिया को इसकी रिपोर्टिंग करने से भी रोक दिया गया।इससे शासन प्रशासन तंत्र भी शक के घेरे में आता है।महामहिम जी देश के लोगो को न्याय पर एवं संविधान पर पूरा भरोसा है।आप संविधान के रक्षक है आज देश मे जो स्तिथि उतपन्न हो गई है उसपे गम्भीरता पूर्वक एक निर्णायक फैसला लेने की दरकार है।हम सभी को पूर्ण भरोसा है कि आपके माध्यम से पीड़िता को न्याय मिलेगी।