नालन्दा ब्लड के सदस्यों ने किया बेटियों के सम्मान की मांग।यूपी के हाथरस घटना पर जल्द से जल्द पीड़िता के न्याय की मांग की।

बिहारशरीफ-नालंदा ब्लड ग्रुप के सदस्यों ने किया बेटियों के  सम्मान की मांग हिंदुस्तान में आए दिन बेटियों के साथ बलात्कार की घटना सामने आ रही है इस पर सरकार कड़ी से कड़ी एक्शन ले और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए इस मामले को गंभीरता से लिया जाए सरकार इस पर कड़ी से कड़ी कानून बनाएं आर कोई भी इस प्रकार की गंदी सोच रखने वाले व्यक्ति ऐसी हरकत करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी मुकदमा दर्ज किया जाए क्योंकि बेटियां को   सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है क्योंकि बेटियां देश की शान आन बान है
   
हाँ आवाज़ उठाएंगे सब यहाँ बलात्कार तो होने दो 
रहते है मौन, जब सड़क पर छेड़ी जाती है लड़कियां 
खोलेंगे ज़ुबान कही बड़ा कोई अत्याचार तो होने दो 
अरे ये तो रोज़ की बात है कहकर टाल दो तुम सबकुछ 
नोंच डालेगा जिस्म सोच से किसीको को बीमार तो होने दो 
अब ना कहो कुछ भी कि तब तो नज़रअंदाज़ किया था 
कान ke परदे फट पड़े कही ऐसी हाहाकार तो होने दो 
रोटियां सकेंगी मज़हब पर यहाँ भी सियासती कुर्सियां 
हिन्दू मुस्लिम कि लाशो पर चीख और पुकार तो होने दो 
कहो कौन रोकेगा ये तूफ़ान तुम्हारी चौखट तक आने से 
गवाह बन जाओगे इसी तरह खुद को लाचार तो होने दो
कचरा ज़हन का क़दमों तले रख दोगे सब के सब यहाँ 
बस तुम्हारी माँ बहनो के साथ ऐसा व्यवहार तो होने दो 
मैं नारी हूँ पर अब मुझे कोई फर्क नहीं अपने वजूद पर रोंद डालेगा बदन बस, मर्द होने का हाहाकार तो होने दो ।