लियो क्लब बिहार शरीफ द्वारा अपना शहर हर मोहल्ला वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक वीरेंद्र कुमार पासवान के हाथों द्वारा पेड़ लगाकर किया गया !स्टेशन प्रबंधक वीरेंद्र कुमार पासवान ने कहा कि लियो क्लब बिहार शरीफ बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं तथा रेलवे स्टेशन के प्रांगण में अशोक का पेड़ लगाकर आम जनमानस के लिए बहुत ही नेक कार्य किये,उन्होंने कहा की "सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाएं हम"कह कर धन्यवाद ज्ञापन दिए! साथ में क्लब के अध्यक्ष श्री अक्षय रस्तोगी ने कहा कि हर मनुष्य एक पेड़ लगाएं अपनी जिंदगी के रक्षा अपने हाथों द्वारा करें,कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रवि बरनवाल सदस्य रवि शंकर कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, राहुल कांत,डॉक्टर सुबीर कुमार,विशाल गुप्ता,इं० चंद्रकांत कुमार, विवेक कुमार बरनवाल, हृदय  कुमार मौजूद रहे!!