नालंदा जिला के बिहारशरीफ विधान सभा में एसडीपीआई के द्वारा इलेक्शन कमिटी का गठन किया गया जिसमें एसडीपीआई बिहार प्रदेश अध्यक्ष नसीम अख्तर, प्रदेश महासचिव रियाज़ अहमद,बिहार चुनाव प्रभारी मोहम्मद रियाज़,बिहारशरीफ विधान सभा चुनाव प्रभारी मो० तौसीफ हुसैन, जिलाध्यक्ष आसिफ अहसन, सचिव फ़ैज़ अशरफ,कोषाध्यक्ष हसरत आलम,मीडिया प्रभारी फतेह अली एवं मुदब्बिर तथा विधान सभा अध्यक्ष रिजवान साहब एवं महासचिव मो० सिराज साहब आदि लोग मौजूद थे।
आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में एसडीपीआई ने तीसरे मोर्चे के रूप में पप्पू यादव की पार्टी (जाप) चंद्रशेखर आजाद की पार्टी (असपा) वीएल मतंग की पार्टी (बीएमपी) से गठबंधन कर *प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन*(PDA) बनी है,
एसडीपीआई प्रदेश अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि इस बार हमारी पार्टी एसडीपीआई ने विभिन्न सामाजिक दलों से मिलकर एक नया मोर्चा #PDA बनाया है है जिससे बिहार को डबल इंजन की सरकार  से छुटकारा दिलाना है मौजूदा सरकार ने पिछले पंद्रह वर्षों से बिहार की जनता को लूटने का प्रयास किया है एवं बिहार में रोजगार,कल कारखाना,उद्योग,नौकरी देने में असमर्थ रही है आज बिहार के युवाओं को देश विदेश का चक्कर काटने पर मजबुर किया है और किसान,मजदूर वर्ग के लोग पलायन एवं आत्महत्या करने के कगार पर आ गए हैं एवं उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन एक अटूट,मजबूत और भरोसेमंद है जिसमें अभी और भी दलों के आने की संभावनाएं बनी हुई है।