मकान मालिक के द्वारा किरायदार पुलिस पदाधिकारी से किराए मांगने पर करते हैं अभद्र व्यवहार।

बिहारशरीफ-लहेरी थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर के नालंदा कॉलोनी निवासी बसंत कुमार साहू की पत्नी सुनीला देवी ने किराएदार पुलिस पदाधिकारी पर किराए नहीं देने का आरोप लगाया है। कैंसर पीड़ित महिला ने शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। किराएदार की हरकत से महिला मानसिक परेशानी झेल रही है,वह भविष्य में अप्रिय घटना का अंदेशा भी जता रही है।आरोपों में महिला ने बताया कि उनका तीन मंजिला मकान है,पति झारखंड में  नेफेड के सचिव हैं।इस कारण 1-2 महीने पर आते हैं।दो पुत्र दूसरे राज्य में प्रोफेसर हैं।वो लोग भी कभी कभार आते हैं,प्रथम तल्ले के एक फ्लैट में जमादार चन्देश्वरी कामत अपने परिवार के साथ रहते हैं।जिन्होंने 24 माह से मकान किराया और खपत की गई बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है।मांगने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है 24 अगस्त को वह किराया मांगने के लिए दरवाजा खटखटाई तो बाहर आकर पदाधिकारी के पुत्र और पत्नी ने उनसे अभद्र व्यवहार किया।उनके द्वारा किया गया दुर्व्यवहार मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद है।
पदाधिकारी वर्तमान में शिवहर जिला में तैनात है,प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अग्रतर करवाई होगी।