एन एल पी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी का नालन्दा आगमन, गठबंधन की सम्भावना

नेशनल लोकमत पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी महताब आलम आज सुबह एन एल पी पार्टी के प्रदेश नेताओं के साथ नालन्दा के बिहार शरीफ राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो अशहरूल हक से मिलने पहुंचे उनके आवास बड़ी दरगाह और पहले वहाँ बाबा मखदूम ए जहाँ के दरबार में हाज़िरी दी बिहार के लिए दुआ भी किया वही राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी के सचिवों जिशान मसुद, मो मुन्नवर आलम, सैय्यद खैरुद्दीन सभी ने एन एल पी नेता का स्वागत किया ज्ञात हो कि एन एल पी पार्टी पहले ही 243 सीट पे विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है और एन एल पी पार्टी बिहार प्रदेश प्रभारी महताब आलम पुरे बिहार राज्य दौरे पर है| राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी के अध्यक्ष के आवास पे बैठक आरंभ हुआ दोनो पार्टी के नेताओं के बिच बैठक में आपसी सहमति से विधानसभा चुनाव लड़ने की बात सामने आई और दोनों पार्टी के नेताओं ने पहले महागठबंधन के साथ जाने की बात पे सहमति जताई वही राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो अशहरूल हक राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात करके आ चुके हैं अब सोमवार को नेशनल लोकमत पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी महताब आलम मुलाकात करेगे|

वही बैठक में महताब आलम ने सरकार के नाकामी और परेशानहाल जनता के अधिकारों पे भी चर्चा किया, मो अशहरूल हक ने कहा कौम के नाम पे झुठ का राजनीति खडा़ करने वाले नेताओं से भी समाज को सावधान रहने की आवश्यकता है ऐसे नेता नफरत साम्प्रदायिकता का जहर जनता में फैला रहे हैं और लोगों को बरगला कर ध्रुवीकरण का राजनीतिक व्यवसाय कर रहे हैं और फिर अशहरूल हक ने एक शेर कहा
"नस्लों का करें जो बंटवारा रहबर वो कौम का ढोंगी है और क्या खुदा ने मंदिर तोड़ा था या राम ने मस्जिद तोड़ी है"
और सबसे अहम और खास ईस मुलाकात के नतीजे ये है नेशनल लोकमत पार्टी और राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी के साथ आ जाने से तिसरा मोर्चा ढह जाएगा और ये गठबंधन बिहार के लिए एक विकल्प बनकर उभरेगा और भी कई अन्य पार्टी से बात चल रही है आल इंडिया मान्यरीटि फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एम आसीफ साहब भी सम्पर्क में है और निर्देशक की भुमिका ईस गठबंधन के लिए करेगें और कई अन्य पार्टी भी राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी के सम्पर्क में है|