कुलपति  महोदय पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय, पटना, बिहार को छात्र स्वराज प्रदेश अध्यक्ष बिहार वीरेंद्र कुमार ने सौपा आवेदन। 
                   
बख्तियारपुर। रामलखन सिंह यादव महाविद्याल य बख्तियारपुर स्नातक नामांकन में सभी वर्ग के छात्राओं एवं दलित व महादलित छात्र से नामांकन राशि जबरन  वसुला जा रहा है। कुलपति महोदय जी को आवेदन देते हुए छात्र स्वराज विरेन्द्र कुमार ने कहा कि राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय  में सत्र 2020-2023 के स्नातक नामाकन में प्राचार्य प्रवीन कुमार के द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से  ₹1150/- सभी वर्ग के छात्राओं एवं दलित व महादलित छात्र से नामांकन में जबरन बसूली कर रहे है। जबकि राज्य सरकार महामहिम राज्यपाल महोदय का आदेश है कि सभी वर्ग के लड़कियों एवं दलित व महादलित छात्र से नामांकन में किसी भी प्रकार का शुल्क न लेने का आदेश है। इसके उपरांत  प्राचार्य प्रवीन कुमार व उनके  खासम खास पदाधिकारी भी इस घृणित कार्य मे संलिप्त है।  नामांकन शुल्क के नाम पर जो लिया जा रहा है उसे तुरंत लौटाया जाय।
चंद्र प्रकाश, गोलू, रंजन यादव गोविंद, लल्लू एवं अन्य छात्र उपस्थित हुए।