भारतीय बेरोज़गार पार्टी के बिहार अध्यक्ष रमेश कुमार ने किसान बिल को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना कहा मोदी बोलते कुछ और करते कुछ हैं
राज्यसभा में किसान बिल के पास हो जाने के बाद से देश भर में राजनीति गरमा गई है इसी कड़ी में
भारतीय बेरोज़गार पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि आज देश मे किसानों के बीच जो डर की स्तिथि बनी हुई है,वो नोट बंदी की याद दिला रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की यही तो ख़ासियत है कि वे कहते कुछ और करते कुछ हैं।उन्होंने देश मे किये अचानक नोटबन्दी के बाड़े में भी सहजतापूर्ण कहा था कि इससे आम जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा पर इसका कितना दुर्भाग्यपूर्ण असर देखने को मिला सभी को पता है।
रमेश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा पारित यह विधेयक किसानों को कंपनी राज की ओर ले जायेगी। इस कानून द्वारा किसानों को बड़ी कम्पनीयों द्वारा बंधुआ मजदूर बना लिये जाने की आशंका है, जिसे लेकर आज देश का अन्नदाता भयभीत नजर आ रहा है। यह विधेयक देश के संघीय ढांचा का उलंघन भी है। इसलिए सरकार को इसे तुरंत वापस ले लेना चाहिए ।उन्होंने कहा कि किसान बाहर की मंडियों'को फसल की कीमत तय करने की इजाजत देने को लेकर आशंकित हैं.यदि इस बिल से देश के किसानों को किसी भी प्रकार से कोई हानि नही बल्कि लाभ है,तो सरकार को किसानों के बीच बने इस भ्रम को दूर करना चाहिए।

0 Comments