नीतीश कुमार पर रमेश का तंज कहा इरादा सही लेक़िन बोल ग़लत दलितों की हत्या पर नौकरी देने का मामला।
भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार के अध्यक्ष रमेश कुमार ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में ऐसे अमर्यादित भाषाओं से मुख्यमंत्री जी को परहेज़ करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि एक प्रदेश के मुखिया होने के नाते उनका नैतिक जिम्मेदारी बनता है की बिना भेदभाव किए सभी जाति धर्मों के लोगों की रक्षा के लिए अक्षुण रहें।उन्होंने कहा यह अच्छी बात है कि वे दलितों के विषय मे चिन्तनशील हैं।रमेश कुमार ने नीतीश कुमार द्वारा दलितों की हत्या पर नौकरी देने के सम्बंध में मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या दलितों के अलावे किसी अन्य समुदाय विशेष की जान की कीमत नहीं है?प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का इरादा सही है लेकिन बोल ग़लत।रमेश कुमार ने कहा कि यदि सही मायने में समाज मे बदलाव लाना चाहते हैं तो हत्या क्यों होती है औऱ ऐसा क्या कड़ा क़ानून बनाया जाए जिससे कि लोग हत्या करने के पहले हज़ार बार सोंचे इस पर विचार किया जाना चाहिए।प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि यह एक कमजोर नेतृत्वकर्ता की निशानी है जो समस्या ख़त्म करना नहीं जानती बल्कि समस्या के बदले में सौदा करना जानती है।उन्होंने कहा कि जिस दिन हमारी सरकार प्रदेश में बनी तो समसे पहले हत्या के मामले में एक कड़ा क़ानून पारित करने का काम करूंगा जिसके लागू हो जाने के बाद हत्या होगी ही नहीं।

0 Comments