किसी भी दल के पास नही कोई विजन जनता को सिर्फ़ बरगलाने का कर रहें हैं काम:रमेश
भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि किसी भी राजनैतिक दल के पास देश की जटिल समस्या में आने वाले शब्द बेरोज़गारी या अन्य किसी भी मूलभूत आवश्यकताओं जो कि देश प्रदेश के विकास में कारगर होता है वो विज़न किसी भी दल के पास नहीं है।रमेश कुमार ने कहा कि बीबीपी विज़न जिसका सँजीवनी नाम रखा गया है उसमें लगभग 26 लाख नए पदों का सृजन किया गया औऱ सभी बहालियाँ विधानसभा अंतर्गत होंगें। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक पार्टियां सरकार बनाने के दावे तो ज़रूर करती है लेक़िन सरकार बनने के बाद उनकी रणनीति क्या होगी प्रदेश किस विज़न पर कार्य करेगा इसका ज़िक्र आज तक किसी भी दल ने नहीं किया है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय बेरोज़गार पार्टी के पास विज़न भी है औऱ पूर्ण इच्छाशक्ति भी जो प्रदेश में बदलाव लाएगी।उन्होंने जमुई के सासंद चिराग पासवान को चुनौती देते हुए कहा है कि विज़न के नाम पर जनता को गुमराह करना बंद करें औऱ यदि वाकई में आपके दल के पास कोई विज़न है तो उसे सार्वजनिक करें ताकि जनता को भी पता चल सके कि उस विज़न में क्या उनके हित के लिए है।ज्ञात हो कि लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग़ पासवान ने बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट नाम के विज़न की घोषणा की थी।रमेश कुमार ने अपने सम्बोधन के माध्यम से समस्त राजनैतिक दलों से आवाहन किया है कि जो भी पार्टियां बिहार का विकास चाहती है व बेरोज़गार मुक्त प्रदेश बनाना चाहती है तो बेरोज़गार पार्टी के विज़न को समर्थन करें।

0 Comments