सोगरा वक्फ एस्टेट के नए मोत्व्वली के आने से गरीबों के हक में होगा बेहतर कार्य-मोहम्मद इरशाद मंसूरी।

बिहारशरीफ सोगरा वक्फ एस्टेट में नए मोत्व्वली आ जाने से शहर के अल्पसंख्यक के हक में बेहतर कार्य करने के लिए मोहम्मद इरशाद मंसूरी ने मुबारकबाद पेश किया है।इरशाद मंसूरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नए मोत्व्वली मोख्तारुल हक को सौंपी गई कमान हमारे लिए ऑक्सीजन साबित होगा।उन्होंने कहा कि गरीबों की ख़िदमत कार्य पर फूल स्टॉप लग चुका था।साथ ही साथ शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा था।बल्कि वक्फ की ज़मीन पर दुकान और कम्प्लेक्स बनाने की तैयारी होने लगी।सिस्टम बीमार हो चुका था।नए मुतवल्ली की तैनाती से लोगों में काफी उम्मीद जगा है।अब गरीबों की बेहतरी के  लिए भी काम होने की संभावना पूरी तरह से बनी हुई है।