औक़ाफ़ कमिटी की बैठक का आयोजन।
आज दिनांक 03.08.2020 को जिला औकाफ कमिटी की एक बैठक मोहम्मद अली उर्फ मुन्ना मलिक की अध्यक्षता में हुई।जिसमें नए सचिव मोहम्मद सुल्तान अंसारी एवं जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी के सम्मान किया गया।
इस मिटिंग में मोहम्मद मुन्ना मलिक ने कहा के सरकार द्वारा चलाई जा रही जो भी स्किम उसे पूरा करवाने की कोशिश होगी एवं सरकार द्वारा औकाफ से सम्बंधित जिला के कब्रिस्तानों,इमाम बाड़ा, मस्जिदों, दरगाहों के ज़मीन का विवरण करवाया जा रहा है उसमें पेड़ लगवाने के कार्य भी औक़ाफ़ कमिटी करेगी।जिला के सारे सर्किल ऑफिसर से भी उम्मीद की जा रही है के वक्फ की सम्पत्ति का ब्युरा एवं निरीक्षण करने में औक़ाफ़ कमिटी से मदद लें एवं उसकी एक सूची जिला औक़ाफ़ कमिटी को भी दें।कमिटी के सेक्रेटरी मो.सुल्तान अंसारी,मीर अरशद हुसैन(ज्वाइंट सेक्रेटरी),मिस्टर(अस्थानवां),मो.सरफ़राज़ आलम,मो.जकी अंसारी इत्यादी ने जिला औक़ाफ़ कमिटी को अपना दफ्तर देने पर सरकार का शुक्रिया अदा किया।

0 Comments