राज्य कार्यकारिणी कि बैठक में जनता का निर्णय का स्वागत किया गया।                     

 ओबरा, औरंगाबाद। आज स्वराज पार्टी राज्य कार्यकारणी की बैठक हुई। बैठक करने की मुख्य उद्देश्य यह है कि बिहार विधान सभा 2020 की चुनाबी मुद्दे पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमप्रकाश सिंह ने कहा कि जिस तरह से 2010 ओबरा विधानसभा चुनाव में  जनता ने हमे निर्दलीय चुनकर सदन में भेजने का काम किया है। ठीक उसी प्रकार 2020 में भी जनता हमे अपने वोट के दम पर सदन में भेजेगी। जनता सर्वोपरि है। आम जनमानस का झुकाव है ऐसे में स्वराज पार्टी लगातार समाजिक मुद्दों को लेकर सङक पर उतरते रहे हैं व लङाई को निर्णायक मोङ पर पहुंचाए है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने कहे हैं लोकतंत्र में राजा जनता के वोट से तय होती है। साथ ही महासचिव राजेश जी ने कहा कि हमारी पार्टी 2020 चुनाव में धन बल , पूँजीबाद , जातिबाद , व टिकट वाले दलों पर भारी पड़ेगी। इस बैठक में छात्र स्वराज बिहार प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, रणधीर कुमार , कुमोद रंजन , शम्भू नाथ , दीपक दांगी , सुबोध, कन्हैया व अन्य स्वराज साथी मौजूद रहे।