बिहार शरीफ(एस राजा)-आज केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा पारित किसान विरोधी बिल के विरोध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के द्वारा प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में आज नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु के नेतृत्व में बिहार शरीफ के हॉस्पिटल मोड़ से लेकर जिला समाहरणालय तक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव हुमायूं अख्तर तारिक ने कहा कि केंद्र सरकार अपने मित्र अंबानी एवं अदानी को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों के गला रेत रही है। देश की आर्थिक व्यवस्था में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। लेकिन सरकार किसानों को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान करने पर तुली हुई है जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में किसानों की बहुत बड़ी भूमिका रही लेकिन प्रधानमंत्री सत्ता पाके भूल गए सारे वादे। इस बिल का खामियाजा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में किसान ईवीएम पर बटन दबाकर एनडीए से बदला लेंगे। पूरे बिहार के किसान ने इस बार ठान लिया है कि तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बना देना है प्रधान महासचिव सुनील यादव ने कहा कि जब तक सरकार इस काला कृषि बिल को वापस नहीं लेती है तब तक राष्ट्रीय जनता दल चुप नहीं बैठेगा। किसानों के लिए राष्ट्रीय जनता दल के हर कार्यकर्ता सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी। इस प्रदर्शन में खुर्शीद अंसारी,पप्पू यादव,दीपक कुमार सिंह,कल्लू मुखिया,विजय यादव, सरफराज खान,पप्पू सिंह चंद्रवंशी,महेंद्र सिंह यादव,रामेश्वर पहलवान,रामदेव कुशवाहा, अरविंद शर्मा, महेश यादव, अनमोल यादव, मनोज यादव, धनंजय प्रसाद, अनिल कुमार अकेला, नवल यादव,गोलू यादव, विनोद यादव, उदय सिंह, अजय चंद्रवंशी, बलराज मिस्त्री इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

0 Comments