आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नालंदा के द्वारा किसान कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया ,जिसमें विद्यार्थी परिषद विगत 11th sept से 30thsep तक सदस्य्ता अभियान चला रही है, इस सदस्य्ता अभियान का उद्देश्य नए छात्रो को जोड़ना एवं पुराने को फिर से सदस्यता ग्रहण कराना है।विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्र हितो के लिए आवाज कॉलेज कैंपस में उठाते रहती है। जिला सदस्य्ता प्रमुख सह छात्र संघ प्रतिनिधि अमर राजपुत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद इस बार नालंदा जिले में 5000 छात्र- छात्राओं एवं शिक्षक को सदस्य बनाएंगी और नालंदा जिले में अपने संगठन को मजबूत बनाएगी। आगे पटेल कॉलेज, महिला कॉलेज और विभिन्न कॉलेज में काउंटर लगा कर सदस्य बनाएगी मौके पर विश्वविद्यालय प्रमुख सोनू कुमार ,ज़िला संयोजक गुलशन कुमार, नगर मंत्री ललन कुमार, विक्की कुमार रौमी रेयान्श्,प्रतिक कुमार,नितिश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें।

0 Comments