राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय पहुंचे पप्पू यादव प्राचार्ज ने दिया आश्वासन।
बख्तियारपुर।आज दिनांक 02-09-20 को राम लखन सिंह यादव कॉलेज बख़्तियारपुर में प्राचार्य द्वारा इंटरमीडिएट नामांकन-शुल्क से ज़्यादा वसुलने के विरोध में छात्रों की आवाज को बुलंद करने के लिए पूर्व-सांसद जाप- सुप्रीमो माननीय पप्पू यादव जी का महाविद्यालय में आगमन हुआ और उन्होंने प्राचार्य एवं कॉलेज प्रशासन से नामांकन शुल्क को लेकर वार्ता-लाप हुआ. जिसमें  माननीय पप्पू यादव जी के आग्रह पर प्राचार्य द्वारा लिखित आश्वासन के माध्यम  से छात्रों के हित में निम्नलिखित फैसले लिए गए जो कि - इंटरमीडियट (सत्र-2020-22) के लिए मान्य होंगे।

1. 1. SC/ST छात्र एवं छात्राएँ (सभी वर्ग) से किसी भी प्रकार का नामांकन शुल्क नही लिया जाएगा।
2. सभी छात्रों से नामांकन शुल्क के रूप में - 2250/- रुपय ही लिया जाएगा।
3. जिस किसी भी छात्र एवं छात्राओं से नामांकन के नाम पर अधिक शुल्क वसुला गया है उसे तय राशि से अधिक शुल्क की वापसी को लेकर महाविद्यालय द्वारा बापस किया जाएगा ।
4. कॉलेज द्वारा  छात्र नेता चंद्रप्रकाश पर अवैध-तरीके से FIR किया गया है प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि बापस ले लेंगे।
छात्र नेता चंद्रप्रकाश, मृत्युंजय, वीरेंद्र कुमार छात्र स्वराज प्रदेश अध्यक्ष ,माणिकचंद ,चंदन छोटू मनीष, बाबा रंजय नाथ, वीर कुमार , विक्की कुमार एवं रंजन कुमार , गुंजन कुमार छात्र स्वराज पटना जिला सचिव राहुल कुमार सुबोध कुमार ।