पुस्तकालय अध्यक्ष पात्रता परीक्षा शीघ्र आयोजित करने हेतु मुख्यमंत्री महोदय को लिखा पत्र

बिहार राज्य अनियोजित प्रशिक्षित पुस्तकालयाध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिखकर जल्द से जल्द पुस्तकालय अध्यक्ष पात्रता परीक्षा आयोजित करने का विनम्रता पूर्वक आग्रह किया है। संघ के सक्रिय सदस्य नालंदा जिला निवासी मोहम्मद सद्दाम रहमान  ने बताया कि बिहार के शिक्षण संस्थानों में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद हजारों हजार की संख्या में रिक्त है। छात्र पुस्तकालय विज्ञान में डिग्री प्राप्त कर नियुक्ति  के इंतजार में बैठे हुए हैं। उनकी अधिकतम उम्र सीमा समाप्ति के कगार पर है। राज्य में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद रिक्त रहने के बावजूद उन्हें नियुक्ति का अवसर नहीं मिल रहा है।इसी सिलसिले में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार जी ने  मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि जल्द से जल्द पुस्तकालय अध्यक्ष पात्रता परीक्षा आयोजित कर उत्तीर्ण योग्य अभ्यर्थियों को शिक्षण संस्थानों में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर  नियुक्त किया जाए। मुख्यमंत्री महोदय को लिखे पत्र के संबंध में मोहम्मद सद्दाम रहमान ने बताया कि राज्य के राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक, उत्क्रमित माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्ष पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति का प्रावधान बिहार जिला परिषद एवं नगर निकाय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति, स्थानांतरण ,अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त) नियमावली 2020 में किया गया है। नियमावली के आलोक में मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिखकर राज्य में के शिक्षण संस्थानों में पुस्तकालय अध्यक्ष के रिक्ति को अविलंब भरने के लिए जल्द से जल्द पुस्तकालय अध्यक्ष पात्रता परीक्षा आयोजित करने का आग्रह किया गया है।*