अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आंदोलन करेगी स्वराज पार्टी
*ओबरा के अवैध शराब कारोबारी करीमन साव के खिलाफ ग्रामीणों ने ओबरा थाना में 31 अगस्त को आवेदन देते हुए और शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया था। परंतु पुलिस शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया। इससे खफा होकर शराब कारोबारी ने शिकायत करने वाले के साथ मारपीट किया है। इस पर ग्रामीणों ने थाना में केस करने हेतू आवेदन दिया परंतु थानाध्यक्ष शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय शिकायत करने वाले बनारसी चौरसिया के खिलाफ ही केस दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके खिलाफ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद से मिला और ओबरा थानाध्यक्ष के शराब कारोबारी से सांठगांठ का आरोप लगाया। परंतु पुलिस अधीक्षक ने अभी तक ओबरा थानाध्यक्ष पर कारवाई करने के बजाय उसे बचा रहे हैं।*
*इस संबंध में स्वराज पार्टी की आपात बैठक ओबरा में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित स्वराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि पुलिस के संरक्षण में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ 25 सितंबर को ओबरा थाना का घेराव किया जायेगा। यदि फिर भी शराब कारोबारियों पर कारवाई न हुई तो पार्टी चरणबद्ध आँदोलन करते हुए जिला के पुलिस अधीक्षक और जिला पदाधिकारी का भी घेराव करेगी।*

0 Comments