केक काट ,पकौड़ा बेच मनाया बेरोज़गार दिवस: कहा रोजगार दो मोदी जी।
भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार के आवाहन पर आज फुलवारीशरीफ गोलंबर पर बेरोज़गारों ने केक काट कर बेरोज़गार दिवस मनाया वहीं फुलवारीशरीफ के बीएमपी 16 के निकट भारतीय बेरोज़गार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने पकौड़ा बेच कर बेरोज़गार दिवस मनाया।उन्होंने कहा कि सरकार बेरोज़गारों के रोज़गार के प्रति सकारात्म रुख नहीं अपनाती है तो फ़िर करोड़ो बेरोज़गार विधानसभा घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।
पार्टी के अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर पूरे देश में प्रतिरोध जताया गया है।प्रदर्शन में अध्यक्ष रमेश कुमार के साथ भारतीय बेरोज़गार पार्टी के प्रदेश महासचिव पप्पू कुमार, पटना अध्यक्ष सुनील कुमार ऊर्फ़ सोनू, सुधीर कुमार,उपाध्यक्ष अजित कुमार यादव,चन्दन कुशवाहा, सुजीत कुमार ऊर्फ़ गोलू,जोनशन,रोहित,विश्वास कुमार,ऋतिक, सन्नी राज,सन्नी,रोकी अन्य साथी उपस्थित थे।



0 Comments