लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री महोदय से मिलने हेतु मांगा समय।
राज्य के शिक्षण संस्थानों में पुस्तकालय अध्यक्ष के हजारों पद रिक्त हैं। पिछले 12 वर्षों से इन पदों पर नई नियुक्ति नहीं हुई है।विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तो हो रही है परंतु पुस्तकालय जैसे शिक्षण के आधारभूत स्तंभ को नजरअंदाज किया जा रहा है। छात्र पुस्तकालय विज्ञान में मास्टर डिग्री लेकर बेरोजगार घूम रहे है। राज्य की शिक्षण संस्थानों में पुस्तकालय अध्यक्ष के रिक्त पद पर बहाली के संबंध में बिहार राज्य अनियोजित प्रशिक्षित पुस्तकालयाध्यक्ष संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मिलने हेतु समय मांगा है।पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि बिहार के शिक्षण संस्थानों में पुस्तकालय अध्यक्ष के रिक्त पद पर बहाली हेतु संघ के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें अमित कुमार, सौरभ कुमार ,राकेश कुमार शुक्ला,आलोक कुमार, हरी शंकर प्रसाद शामिल है को मुख्यमंत्री महोदय से मिलने हेतु समय की मांग की है।जैसे ही मुख्यमंत्री सचिवालय से मिलने हेतु समय मिलेगा मुख्यमंत्री महोदय से जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की जाएगी। *साथ ही नालंदा जिला संघ के ऐक्टिव मेंबर मोहम्मद सद्दाम* ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 20/08 / 2020 को जारी अधिसूचना के आलोक में मुख्यमंत्री महोदय से जल्द से जल्द पुस्तकालय अध्यक्ष पात्रता परीक्षा आयोजित करने की गुहार लगाएंगे।

0 Comments