भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ नालन्दा के द्वारा रोजगार बचाओ दिवस का आयोजन स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र में किया गया जिसका नेतृत्व जिला मंत्री सतीस चन्द्र प्रभात एवं बिहार प्रदेश फुटपति दूकानदार संघ के जिला मंत्री पवन कुमार द्वारा किया गया
कार्यक्रम में bms के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी किया गया साथ ही सरकार के द्वारा प्रबाशी मजदूरो को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने में नाकाम रहने लॉक डाउन अबधि में राशन मुहैया कराने में नाकाम रहने का आरोप लगाया
कार्यक्रम के माध्यम से सरकार से मांग किया गया कि नगर निगम अविलम्ब फुटकर विक्रेताओं के लिये वेंडर जोन चिन्हित करके दूकान मुहैया कराए अन्यथा भारतिय मजदूर संघ नालन्दा सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेगी
कार्यक्रम में इनलोगो के अलाबा जिला उपाध्यछ सुधीर पटेल अमरेन्द्र कुमार सिन्हा रवि रंजन जी जिला संगठन मंत्री वलराम सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

0 Comments