आज राष्ट्रीय युवा शक्ति नालंदा द्वारा 5 सदस्य टीम जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन दिया जिस एवं स्कूल महाविद्यालय में परीक्षा शुल्क एवं नामांकन के नाम पर वसूली के बारे में बताया एवं छात्र हितों में मांग किया गया कि यहां सरकारी निर्देश से ज्यादा पैसा लिया जिस वहां के छात्रों को पैसा वापस हो।
वहीं उपस्थित राष्ट्रीय युवा शक्ति जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय युवा शक्ति हमेशा छात्रों और युवाओ के मुद्दों को बुलन्द करते रही है। छात्रों का जो अधिक राशि वसूला गया है वह पैसा जल्द से जल्द लौटाया जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने राष्ट्रीय युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया और कहा कि छात्रों का पैसा जल्द से जल्द वापस होगा वहां उपस्थित RYS के जिला प्रवक्ता उत्सव आनंद भदानी, जिलामहामंत्री निशांत निराला एवं नगराध्यक्ष सौरभ कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि जहां इस समय कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण पूरा देश जूझ रहा है वहांमहाविद्यालय एवं +2 स्कूल अधिक फीस वसूली में लगे हुए हैं।