भिक्षाटन में मिला चुङी, लिपिस्टिक एवं ₹931/-।
बख्तियारपुर। आज राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय प्राचार्य प्रवीन कुमार के खिलाफ छात्रों ने बख्तियारपुर कॉलेज से बाजार होते हुए हॉस्पिटल, थाना एवं प्रखंड परिसर में भिक्षाटन किया गया। भिक्षाटन का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्राचार्य प्रवीण कुमार ने लिखित रूप से आश्वसन दिया कि इंटरमीडिएट नामांकन का शुल्क DEO के आदेशित लिखित शुल्क ही मान्य होगा जबकि प्राचार्य बोलकर बाद में मुकर गए। इसी के विरोध में आज प्राचार्य के खिलाफ भिक्षाटन किया गया। भिक्षाटन में टोटल राशि ₹931/-, पांच चूड़ी एवं एक लिपिस्टिक भी दान स्वरुप मिला एवं प्राचार्य के खिलाफ छात्रों ने नारेबाजी भी किया। छात्र ने कहा कि इसके उपरांत प्राचार्य प्रवीन कुमार को पैसा का भूख नही मिटता है तो हम सभी छात्र एक होकर पूरे बख्तियारपुर विधानसभा में प्राचार्य के लिए भिक्षाटन करेंगे। इस भिक्षाटन में छात्र स्वराज प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, चंद्रप्रकाश, मृत्युंजय, सूरज, छोटू गुप्ता, बाबा रंजय नाथ, राहुल कुमार एवं अन्य छात्र मौजूद रहे।

0 Comments