छात्र स्वराज मिशन 2020 बिहार विधान सभा
छात्र स्वराज पटना जिला के कोर कमिटी की आज बैठक हुई । इस बैठक में वर्तमान समय मे हो रहे बिहार विधान सभा चुनाव पर चर्चा करते हुए छात्र स्वराज पटना जिला अध्यक्ष बाबा रंजय नाथ ने कहाँ की बिहार चुनाव मुद्दा विहीन हो चुका है दोनों पार्टी एक दूसरे की कमियां गिनाने में लगी है ।और तो और वर्तमान सरकार व विपक्ष दोनों ने जन हित की बात न उठाकर जाति बाद व पूँजीबाद की राजनीति कर रहा है । बिहार को चाहिए अच्छा शिक्षा , अच्छा स्वास्थ्य व रोजगार। किसान मजदूर नौजवान होंगे खुशहाल तभी होगा बिहार का विकास । पर वर्तमान सरकार एवम विपक्ष दोनों जनता को बरगला रहे है । इसी बीच बिहार विधान सभा चुनाव में एक नए चेहरे की जरूरत है वह चेहरा है स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोम प्रकास सिंह । सोमप्रकाश सिंह पहले ओबरा विधान सभा से विधायक रह चके है । उन्होंने गरीब शोषित व वंचितों के आबाज को हमेशा उठाया है । इसी कड़ी में छात्र स्वराज बिहार प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 2020 बिहार विधान सभा चुनाव में स्वराज पार्टी कम से कम 50 सीट पर उम्मीदवारी पेश करेगी । हमारी पार्टी की लड़ाई सिर्फ व सिर्फ बिहार विकास मुद्दे पर होगी । हमारी मुद्दा है शिक्षा , स्वास्थ्य व रोजगार । हमारी लड़ाई किसी व्यक्तिगत पार्टी व जाती से नही है । इस बैठक में छात्र स्वराज पटना जिला सचिव राहुल कुमार , सोनी कुमार , सुबोध कुमार , रणधीर कुमार , शेर सिंह , शिवशकर रामकुमार , चंद्र शेकर एवम पटना जिला अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा , सुनील जी व अन्य साथी उपस्थित रहे ।

0 Comments