महज 18 साल की उम्र में केशव ने डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में बनाया अपना नाम
नालन्दा24:-वर्तमान पीढ़ी जिसे हम जेड जेनेरेशन के नाम से जानते हैं बहुत ही महत्वाकांक्षी है और अपने सपने पर न सिर्फ विश्वास करती है बल्कि उन्हें हकीकत में तब्दील करना भी इन्हें बखूबी आता है। यह वह पीढ़ी है जो अपनी सोशल मीडिया पर उपस्थिति को लेकर उतनी ही जागरूक है, जितनी अपनी वास्तविक दुनिया में प्रेजेंस को लेकर।
ऐसा हो भी क्यों न आखिर सोशल मीडिया उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक बड़ा एवं आसान माध्यम देता है, जिसमें उन्हें किसी मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं पड़ती। हम रोज ऐसे युवाओं के बारे में पढ़ते हैं जो अपने आकर्षक व्यक्तित्व, प्रतिभा एवं मेहनत के बलबूते पर सफल सोशल मीडिया इंफ्लूएन्सर्स बन रहे हैं, ऐसे ही एक युवा उद्यमी है- केशव मेहता
बहुआयामी प्रतिभा के धनी केशव मेहता का जन्म 9 फ़रवरी 2002 को बिहार के दरभंगा जिला में हुआ था। मात्र 18 वर्ष की आयु में वे एक कुशल लेखक एवं डिजिटल उद्यमी बन गए हैं। इतना ही नही उनकी गिनती बिहार के सबसे कम उम्र के युवा डिजिटल उद्यमियो में होती है | डिजिटल मीडिया में उनकी रुचि काफी छोटी उम्र से थी इसीलिए उन्होंने इसकी तकनीकी जानकारी कम उम्र में ही एकत्रित करना शुरू कर दिया था परन्तु व्यावसायिक रूप से डिजिटल मार्केटिंग में वो वर्ष 2019 में आये।
अपने स्कूल की शिक्षा के साथ ही केशव घर पर ही वेबसाइट बिल्डिंग, वेबसाइट ट्रैफिक मैनेजमेंट, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, पर्सनल ब्रांडिंग, बुक प्रमोशन, सांग्स प्रमोशन और डिजिटल मार्केटिंग के बारे में पढ़ाई करके जानकारी हासिल की। अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर बहुत जल्द ही वह बिहार के सबसे युवा डिजिटल उद्यमी बन गए।
केशव मेहता नई सोच एवं व्यक्तित्व के मालिक हैं, उनका विश्वास है कि वर्तमान दुनिया में अगर आप किसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं और आप में लगन एवं विश्वास है तो आपको फॉर्मल एजुकेशन सिस्टम कि इतनी जरूरत नहीं है।
सोशल मीडिया एवं इंटरनेट की दुनिया में आप बहुत सी जानकारी वेब पर एकत्रित कर सकते हैं एवं सही दिशा में आगे बढ़ कर सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर आप में प्रतिभा है और कभी हार ना मानने वाली दृढ़ शक्ति है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

0 Comments