दोषी पुलिस कर्मी के विरुद्ध करवाई के लिए आंदोलन करे गी स्वराज पार्टी 11
*स्वराज पार्टी का 6 सदस्ये प्रतिनिधिमंडल दो दिनो पूर्व गया के बाराचट्टी में हुई वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के डंडे से मृत हुए युवक के परिजनों से उसके ग्राम हरैया जा कर मुलाकात किया और उन्हें सांत्वना दिया । मौके पर स्वराज पार्टी के युवा छात्र नेता दीपक कुमार दांगी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे बर्बरतापूर्ण बताया। उन्होंने मांग किया कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आगे से अन्य पुलिसकर्मियों के लिए सबक हो सके। उन्होंने कहा कि यदि दोषी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो स्वराज पार्टी सड़क पर उतर आंदोलन करें ग। मौके पर स्वराज पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष ठाकुर डोभी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव प्रखंड सचिव सुदेश पासवान युवा अध्यक्ष सोनू दास, चन्दन दास, प्रदीप दास उपस्थित रहे ।*

0 Comments