बिहारशरीफ:-कागजी मोहल्ला में महज 10 रुपये के विवाद को लेकर दिनदहाड़े दुकानदार के ऊपर तीन गोली चला दी।

ताजा मामला बिहार थाना क्षेत्र इलाके के कागजी मोहल्ले की है जहां महज 10 रुपये के विवाद को लेकर दिनदहाड़े पॉश इलाके में अपराधियों ने ताबड़तोड़ हार्डवेयर दुकानदार के ऊपर तीन गोली चला दी गोली। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग थोड़ी देर के लिए सहम गए और इधर-उधर भागने लगे। घटना के संबंध में दुकानदार ने बताया कि ग्राहक उसके यहां प्लाईबोर्ड खरीदने आया था और इसी प्लाईबोर्ड खरीदने के दौरान मूल्य में 10 रुपये कमी करने के विवाद हुई। जब दुकानदार ने 10 रुपया मूल्य कम करने से मना कर दिया तो थोड़ी देर के ही बाद तीन की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने दुकानदार की दुकान पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दी। जिससे दुकानदार गोविंद कुमार बाल-बाल बच गए। इस दौरान दुकानदार की पिटाई भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरा का वीडियो फुटेज खंगालने में जुट गई है।