UPSC परीक्षा परिणाम में सफल हुए समस्त अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूँ कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनकल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
सफलता हर किसी के जीवन का लक्ष्य होता है। जीवन चुनौतियों और अवसरों से भरा है लेकिन केवल उन्हीं लोगों के लिए जो वास्तव में अवसरों को प्राप्त करने और चुनौतियों का: सामना करने के लिए संघर्ष करते हैं। कड़ी मेहनत और समर्पण सफलता की यात्रा का एकमात्र मंत्र हैं। उत्साह और कड़ी मेहनत के बिना कोई भी सफलता हासिल नहीं कर सकता है !
साथ ही साथ उन सभी असफल छात्र एवं छात्राओं को यह कहना चाहता हूँ कि आप निराश ना हो बल्कि निरंतर कठिन परिश्रम करते रहें एक दिन आप भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे आैर अाने वाले छात्र एवं छात्राओं के लिए एक प्रेरक वनेगे !
क्योंकि कोई भी लक्ष्य इतना बढ़ा नहीं जिसे आप प्राप्त नहीं कर सकते है...
आपका भरोसा और धैर्य वास्तविक सफलता हासिल करने में आपकी मदद करने के लिए सबसे बड़े उपकरण हैं।
आपका प्रिय मित्र....
MD SHAHNAWAZ
Young motivator Nalanda District

0 Comments