सेवा में
शिक्षा मंत्री
भारत सरकार
विषय:-NEET JE EXAMINATION की तिथि आगे बढ़ाने के सम्बंध में।
महाशय
निवेदनपूर्वक कहना हैं कि एक तरफ जब कोरोना महामारी के कारण लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं वही बिहार में बाढ़ के कारण भी जन जीवन प्रभावित है। देश मे कोरोना संक्रमण के कारण नेशनल डिजास्टर एक्ट लगने से यातायात के सभी साधन बन्द है बस ट्रैन भी बन्द हैं,थोड़ी भीड़ होने पर प्रशासन द्वारा लॉक डाउन के उलंघन का मुकदमा भी दर्ज कर दिया जा रहा है,वही बाढ़ जिंदगी की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। बिहार में बड़ी संख्या में सुदूर इलाके में रहने वाले छात्र परीक्षा केन्द्र तक पहुँचने में असमर्थ है ऐसे में NEET तथा JE एग्जाम की तिथि आगे बढ़कर कर छात्र एवं उनके परिवार के जिंदगी को कोरोना महामारी से बचना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़कर ही महामारी को फैलने से रोका जा सकता है।
अतः विनम्र आग्रह है कि NEET एवं JEE एग्जाम को वर्तमान समय मे नही लिया जाए। परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया जाए।
भवदीय
राकेश सिंह उर्फ मनीष
छात्र जिला अध्यक्ष,नालंदा जन अधिकार छात्र परिषद

0 Comments