पीड़ित परिजनों से मिले स्वराज पार्टी के नेता l
गया, डोभी। पिछले दिनों डोभी प्रखण्ड के अंगारा पंचायत अंतर्गत ग्राम गम्हरिया के सोनू मंडल की मृत्यु आहार में डूबने से हो गई थी।स्वराज पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने सोनू मंडल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस प्रदान किया। श्री संतोष ठाकुर ने परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि पार्टी परिजनों को हर संभव सरकारी मुआवजा दिलाने में मदत प्रदान करेगी। मौके पर स्वराज पार्टी के डोभी प्रखंड उपाध्यक्ष अखिलेश चौधरी एवं प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव उपस्थित रहे l