रेलवे निजीकरण पर स्वराज पार्टी के कार्यकर्त्ता ने केंद्रीय रेल मंत्री का फुका पुतला l

रेलवे को लगातार  निजीकरण पर  स्वराज पार्टी के डोभी प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने डोभी के चतरा मोड़ पर हाथो में तखथि और केंद्रीये रेल मंत्री का पुतला जला कर प्रदर्शन किया  l स्वराज पार्टी के डोभी प्रखंड अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने बताया कि पार्टी द्वारा रेलवे निजीकरण के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन करने का फैसला लिया गया है  l श्री संतोष ठाकुर आम जनता से अपील करते हुए कहा की अगर आज हम सब मिलकर रेलवे निजीकरण का विरोध नहीं करते हैं  तो आने वाले भविष्य में बेरोजगारी का और बड़ा जनसैलाब देखने को मिले गा l.प्रदर्शन में उपस्थित स्वराज पार्टी के युवा नेता दीपक कुमार दांगी बताया की निजीकरण देश में पूंजीवाति व्यवस्था हावी होगी और देश के सबसे बड़ा नियोजन आम जन से छीन जाये गा l छात्र स्वराज जिलाध्यक्ष शंभनाथ यादव ने कहा निजीकरण से रेलवे की किराया में भी बढ़ोतरी हो गा जिससे आम जन रेलवे में सफऱ से वंचित हो जाये गे l  प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा गया l स्वराज पार्टी डोभी के मुकेश यादव , अमरजीत पासवान, अखिलेश,दिनेश पासवान, प्रतिमा देवी,प्रदीप कुमार,सुबोध, अनिल ठाकुर, एवं सैकड़ो कार्यकर्त्ता ने प्रदर्शन में भाग लिया  l*