रेलवे निजीकरण पर स्वराज पार्टी ने किया प्रदर्शन l
गया, कोंच। सरकार द्वारा रेलवे को निजी कम्पनियो के हाथो मे सौपे जाने के विरोध मे स्वराज पार्टी के कोच प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने कोच चॉक पर हाथो में तखथि ले कर व केंद्रीय रेल मंत्री पुतला जाला कर प्रदर्शन किया और l स्वराज पार्टी के कोच प्रखंड अध्यक्ष भावेश कुमार सोनी ने कहा कि रेल गरीबों की एकमात्र जीवन रेखा है जिस से वह अपने जीवन यापन के लिए एक जगह से दूसरे जगह जाते है निजीकरण से रेलवे किराया में बेतहाशा वृद्धि होगी जिससे गरीब जनता का एकमात्र सहारा छीन जाये गा l प्रदर्शन मे उपस्थिति पार्टी के युवा नेता दीपक कुमार दांगी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मोदी सरकार मज़दूरों-गरीबों को धर्म के नाम पर लड़ाकर, देश बेचने की योजना चला रही है। रेलवे और तमाम सार्वजनिक उपक्रमों को बेचना इसी का उदाहरण है. श्री दांगी ने कहा की आनेवाले दिनों में हम आंदोलन को और तेज़ करेंगे। छात्र नेता शम्भू नाथ यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा की अगर आज हम सब मिलकर रेलवे निजीकरण का विरोध नहीं करते हैं तो आने वाले भविष्य में बेरोजगारी का और बड़ा जनसैलाब देखने को मिले गा l प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा गया l प्रदर्शन मे स्वराज पार्टी के गुरारू प्रखंड अध्यक्ष श्रवण यादव, मिथलेश कुमार, कोच प्रखंड के पार्टी सदस्य आशानन्द भारती, लोकनाथ यादव, सूरज कुमार, रवि शंकर सोनी, ओम प्रकाश, मंजीत, दुर्गा, आनंद के एवं सैकड़ो कार्यकर्त्ता ने भाग लिया l*

0 Comments