मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का शिलन्यास।

एकंगरसराय:-तेल्हाडा पंचायत स्थित वार्ड संख्या:- 08 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का शिलन्यास हुआ। शिलयांस समारोह में एकंगरसराय प्रखण्ड के प्रखंड विकास पदाधिकारी गीता सर , ग्राम पंचायत की मुखिया संगीता देवी और वार्ड संख्या 08 की अध्यक्ष प्रतिमा देवी मौजूद थे। गली-नली योजना का शिलन्यास अध्यक्षा प्रतिमा देवी मौजूद थे।

गली-नली योजना का शिलान्यास अध्यक्षा प्रतिमा देवी ने किया। मौके पर मौजूद प्र० वि० प० गीता सर ने ग्रामीणों से संपर्क किया और कोरोना जैसे महामारी से खुद को सुरक्षित रहने का सुझाव दिया इसके साथ उन्होंने यह बताया की हर मुहल्ले की नाली और गली की साफ सफाई की जिम्मेदरियां खुद के ऊपर है और उन्हें उन जिम्मेदारयो से अवगत कराया। समजिक दूरी का ध्यान में रखते हुए समारोह सम्पन्न हुआ। सामरोह में तेलहारा पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश गुप्ता, राजकुमार भगत, विवेक सैनी, सुबोध कु०, रजनीश सिन्हा,विमल राज,  संजय कु०,सुधीर प्रसाद, महेंद्र भगत, रूबी देवी, प्रतीक सिन्हा, चंदन राणे, शिशुपाल कु० सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।