राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय बख्तियारपुर प्रिंसिपल और छात्र में झड़प।
बख्तियारपुर। इंटरमीडिएट नामांकन में राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के प्राचार्य व कालेज प्रशासन द्वारा अबैध तरीके से ज्यादा पैसा बसूली के विरोध में धरना- प्रदर्शना कर रहे छात्रों पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कर्मचारियों द्वारा जानलेवा हमला कर छात्रों को तितर-बितर किया गया। बहुत से छात्र आनन-फानन में भागने के क्रम में घायल हो गए इसका लिखित आवेदन स्थानीय थाना को दिया गया। कॉलेज द्वारा पहले छात्रों को आश्वासन दिया गया था कि इसका भी ज्यादा पैसा लगा है उसे लौटा दिया जाएगा परंतु पैसा नहीं लौट आ गया। अधिक पैसा लेने के कारण आज धरना दिया गया। धारणा में शामिल छात्र स्वराज प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार , बाबा रंजय नाथ, राहुल सोनी जी, चंद्र प्रकाश, मनीष रंजन व अन्य छात्र मौजूद थे।

0 Comments