नालन्दा ब्लड ग्रुप के सदस्यों द्वारा शहर में सेनिटाइजेशन कार्य।

बिहारशरीफ-कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहारशरीफ के कई मोहल्ले में सेनिटाइजेशन किया गया।ये सेनिटाइजेशन बड़ी दरगाह,कटरा पर,सब्ज़ी बाज़ार ,पुलपर,लहेरी मोहल्ला एवं खरादी मोहल्ला में किया गया।ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि हम आगे हॉस्पिटल, दवाखाना,पुलिस स्टेशन इत्यादि को भी हम सेनिटाइज करने का कार्य करेंगे हमारी सदस्य हर संभव मदद करेगी।

इस मौके पर उपस्थित सैयद कमरान अशरफी, मोहम्मद बममी, शाहनवाज आलम,नैयर शेख, मोहम्मद नियाज, सद्दाम,जीशान,मोहम्मद शाहने उपस्थित रहे।