लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा नये जिलाध्यक्ष का स्वागत।

आज दिनांक 7 अगस्त को स्थानीय गढ़पर लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एस.एम. ईसलामुल हक द्वारा नव न्युक्त लोजपा जिलाध्यक्ष बनाए गये लोजपा के विश्वासी तथा तन मन धन से वर्षों से जुड़े वफादार कार्यकर्ता श्री सतेन्द्र मुकुट जी का स्वागत समारोह रखा जिसमे लोजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष राजु पासवान से नये जिलाध्यक्ष सतेंद्र मुकुट ने आशिर्वाद लिया।
इस मौके पर नये लोजपा जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने नये जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए लोजपा को नालंदा जिले मे एक नयी ऊंचाई देने का काम करने की आशा व्यक्त की।
इस मौके पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष एस. एम. इसलामुल हक उर्फ अरसद जेन, जिला उपाध्यक्ष सलीम खान, आफताब, शमशीर, तसव्वर हसन, सयद आज़ाद करीम , राजु पासवान, संजीत पासवान, संजीव कुमार पिंटु, पप्पु जी इत्यादि मौजुद रहे।

----------------------------------------------------------------
ADVERTISING