भारतीय बेरोजगार पार्टी द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री पहुंचाया।

भारतीय बेरोजगार पार्टी के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार ने आज दिनांक 16 अगस्त 2020 को पातेपुर प्रखंड के मरूई पंचायत के विभूतिनगर गांव के वार्ड संख्या 1 के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच पूर्व से घोषित सूखा राशन, पन्नी एवं मास्क का  मुफ्त में वितरण किया। ज्ञात हो कि विगत 11 अगस्त को जिला अध्यक्ष द्वारा उक्त गाँव का निरक्षण एवं बाढ़ पीड़ितों का जायज़ा लिया गया था।इस कार्य से उपस्थित लोग बहुत खुश हुए एवम् जिला अध्यक्ष श्री चंदन कुमार को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मरूई पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण एवं भारतीय रोजगार पार्टी के सदस्य उपस्थित थे । जिला सचिव श्री जितेश कुमार ने जिला अध्यक्ष के इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया एवं आग्रह किया कि इस प्रखंड के प्रभावित अन्य गांव का भी दौरा कर प्रभावित लोगों का यथासंभव सहयोग किया जाए जिससे लोगों को इस कष्ट से उबरने में सहायता मिले । इस अवसर पर निम्न लिखित व्यक्ति उपस्थित थे।

विनायक कुमार ,अभिषेक कुमार ,  अविनाश कुमार,  अशोक शर्मा , नीरज कुमार मोहम्मद असलम ,नितेश , साक्षी, अनीता देवी,  रेखा देवी, अड़हुल देवी , खुशबू कुमारी  एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।