राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय इंटरमीडिएड नामांकन में अबैध बसूली के विरोध में प्राचार्य श्री प्रवीन कुमार के खिलाफ छात्र स्वराज चरण बद्ध आंदोलन करेगी।
बख्तियारपुर। राम लखन सिंह यावद महाविद्यालय बख्तियारपुर के भ्रष्टाचारी प्राचार्य प्रवीण कुमार के द्वारा इंटरमीडिएट नामांकन बिहार सरकार के द्वारा निर्धारित फी से ज्यादा बसूलने के विरोध में छात्र स्वराज के द्वारा चरणबध्द आंदोलन। 07 सितंबर से प्राचार्य के भ्रष्टाचार नीति के खिलाफ छात्र स्वराज चरणबध्द आंदोलन करेगा। सोमवार को छात्र स्वराज के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बैठक करते हुए मीडिया के माध्यम से सूचना दिये कि नामांकन में फी को लेकर प्राचार्य के द्वारा अबैध बसूली किया जा रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय का फी स्ट्रक्चर प्राचार्य को उपलब्ध कराया गया इसके उपरांत भी प्राचार्य ने एक नही सुनी। छात्रों के प्रति प्राचार्य हिटलरशाही का रूप ले लिया है। इस पर छात्रों ने एक बैठक बुलाकर पटना जिला छात्र अध्यक्ष बाबा रंजय नाथ ने कहा कि भ्रष्टाचारी प्राचार्य के खिलाफ छात्र स्वराज आम जनता व दबे कुचले शोषित छात्र की लड़ाई लडेगी। छात्र स्वराज कॉलेज प्रशासन के भय से भ्रष्टाचार की लड़ाई नही रोकने वाली है। लेकिन यह बात बख्तियारपुर राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के प्राचार्य प्रवीन कुमार के समझ नहीं आ रही है। जब उनके भ्रष्टाचारो को छात्र उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने उजागर किया तो चंद्रप्रकाश के खिलाफ झुठा मुकदमा दर्ज हेतु लिखित आवेदन बख्तियारपुर थाना को दिया गया। प्राचार्य स्वयं पहले भी निगरानी के हाथों पकड़े जा चुके है एवं उनपर भी कई ऐसे विभागीय FIR दर्ज है। सभी छात्र एक होकर अवैध फीस वसूली को लेकर सड़क से संसद तक आंदोलन करेंगे चाहे तो जेल जाना पड़े पर लड़ाई जारी रहेगा जब-तक फी लौटाया नही जाएगा। स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) जिस संगठन का जन्म ही हुआ है अन्याय और दमन के खिलाफ लड़ने के लिए वो भला कैसे पीछे हट सकती है। इन मामलो को लेकर छात्र स्वराज के द्वारा आंदोलन किया जाएगा ।
आंदोलन का कार्यक्रम
07-09-2020 को प्राचार्य के नाम पर छात्रों द्वारा भिक्षाटन।
08-09-2020 को प्रखंड के घेराव।
09-09-2020 को मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
10-09-2020 को अनुमण्डल का घेराव।
11-09-2020 को समाहरणालय का घेराव।
12-09-2020 को बख़्तियारपुर बंद का आवाहन।
14-09-2020 से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन।

0 Comments