चंद्रशेखर के नेतृत्व में सल्तनत ए दिल्ली पर बहुजनों के क़ब्ज़े से मंजिल तक पहुंचेगा कांशीराम का आन्दोलन
- मसीह उद्दीन
विभिन्न दलों के अनेक नेताओं में असपा का दामन थामा ।
बिहार प्रदेश आज़ाद समाज पार्टी के प्रभारी और प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने कहा है कि मान्यवर कांशीराम साहब का आन्दोलन तब तक अधूरा है जबतक सल्तनत ए दिल्ली पर बहुजनों का कब्ज़ा न हो जाए।
आज नालंदा जिला आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का उदघाटन करते हुए जनाब मसीह उद्दीन ने यह उदगार ब्यक्त करते हुए भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी और के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आज़ाद'रावण'के हाथों को मज़बूत करने का आह्वान पार्टी कार्यकर्ताओं से किया ।उन्हों ने जिला स्तर से लेकर प्रखंड,पंचायत और बुथ स्तर तक पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के गठन की समीक्षा की।सम्मेलन की अध्यक्षता आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने की और संचालन का दायित्व रंजीत कुमार चौधरी ने निभाया।मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव राजबल्लभ पासबान भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम दास,सी पी आई (माले) के पुराने नेता सतीश पासबान और रामदेव चौधरी तथा जनता दल(यू) के नेता संजीव कुमार ने भीम आर्मी चीफ भाई चंद्रशेखर आज़ाद रावण के नेतृत्व में आस्था ब्यक्त करते हुए आज़ाद समाज पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।इस अवसर पर श्री मसीह उद्दीन ने पार्टी को ग्रासरूट तक सुदृढ़ करने हेतु रामदेव चौधरी को बिहार शरीफ विधान सभा क्षेत्र,अशोक कुमार को हिलसा,मुन्ना कुमार को हरनौत,मनीष कुमार रावण
को अस्थावां,चंद्रमणी कुमार को राजगीर,दिनेश दास को इसलाम पुर तथा अरविन्द कुमार को नालंदा विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त करने तथा 25 सदस्यीय जिला कार्य समिति के गठन की घोषणा की।
मौके पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष उमेश भगत,दिलिप कुमार,अनीस राम,रौशन कुमार,डा अवधेश चौधरी,पिन्टू कुमार,राहुल कुमार,सोनू कुमार तथा विकास कुमार आदि अनेक नेताओं ने अपने विचार ब्यक्त किए।

0 Comments