कड़ाह गांव में मोहर्रम का डंका बजाने को लेकर दो समुदाय के बीच झड़प-एसपी व डीएम पहुंच कर दोनों समुदाय के आपसी भाईचारे को रखा बरकरार।

नालन्दा- कड़ाह गांव में मोहर्रम का डंका बजाने को लेकर दो समुदाय के बीच झड़प को एसपी एवं डीएम ने वहां पहुंच आपसी सौहार्द को बनाए रखा।अंजुमन मुफीदुल इस्लाम नालंदा की टीम जिसमें उपाध्यक्ष मीर अरशद हुसैन,सेक्रेटरी मोहम्मद अकबर आजाद,आसफहण अहमद, शारिक उर्फ सोनू,मोहम्मद माज़, एवं सरपरस्त मोहम्मद फहीम उद्दीन, कड़ाह गाँव पहुंचे।जहां पर मोहर्रम का डंका बचाने के क्रम में दो समुदाय के बीच झड़प हो गई थी।एसपी एवं डीएम ने रातों-रात संज्ञान लेकर अपनी तत्परता दिखाई एवं अंजुमन मॉर्फीदुल इस्लाम को भी मालूम होते ही इस घटना को रोकने हेतु प्रयास किया गया जिसमें प्रशासन की अकल मंदी से बड़ा घटना टल गया एवं आपसी सौहार्द बना रहा, सुबह 11:00 बजे अंजुमन के लोग कढ़ाह गांव के लोग एवं प्रशासन में डीएसपी अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर थाना प्रभारी वीडियो की एक बैठक शांति एवं आपसी सौहार्द कायम रहे इस पर बैठक हुई एवं आपसी सहमति से सौहार्द बनाए रखने का संकल्प भी लिया।