इमादपुर में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में मेज़बान इमादपुर ने क्वाटर फाइनल में जगह पक्की की।

बिहारशरीफ(एस राजा)-इमादपुर में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट समर्थक अब अपने दिल को थाम लें क्योंकि क्वाटर फाइनल में 5 टीम ने जगह पक्की कर ली है।
इमादपुर यंग क्लब,एसडीपीआई,शेखाना फुटबॉल असोसिएशन,बिहार यंग कल्ब एवं इमादपुर यंग क्लब सीनियर।इन पांचों ने क्वाटर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।अब देखना है वो 3 टीम का कौन होती है जो मेज़बान को गोल का चैलेंज दे।ये टूर्नामेंट सत्पुत्ती मैदान इमादपुर में हो रहा है।