बिहार पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
जमुई:सदर प्रखंड के नीमनवादा गांव में बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत){रजि.} के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा के आह्वान पर पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत बिहार प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण का संरक्षण करने की शपथ ली। प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि धरती को हरा-भरा रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए।साथ ही उन्होंने कहा कि जल सभी के जीवन का मुख्य आधार है, इसे व्यर्थ नहीं बहने दिया जाना चाहिए एवं पर्यावरण के महत्व को समझाया।इस अवसर पर आंध्रप्रदेश में उप स्टेशन प्रबंधक पद पर तैनात जितेंद्र कुमार,जिला उपाध्यक्ष शिशुपाल कुशवाहा,बबलू,कुमार,आशुतोष कुमार,बसंत कुमार,संजय कुमार राहुल कुमार,आदर्श कुमार,समेत संगठन पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Comments