पृथ्वी हमे विरासत नही, बल्कि कर्ज के रूप में मिली है:- सुमन सिन्हा
**************************************
बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर अस्थावां प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय राजा बिगहा में प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन सिन्हा ने अपने विद्यालय के प्रांगण में पौधों का रोपण किया तथा उन्होंने बताया कि वर्ष 9 अगस्त 2011 को बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार ने पृथ्वी पर फैले हुए प्रदूषण को दूर करने के उद्देश्य से हर वर्ष 9 अगस्त को बिहार पृथ्वी दिवस मनाने का संकल्प पूरे बिहार वासियों को दिलाया था।श्रीमती सिन्हा ने बताया कि हमारे पृथ्वी पर हर वर्ष 212 करोड़ टन कचरा पैदा हो रही है जो आनेवाले समय मे हमारे जीवन पर बहुत गहरा ही बुरा प्रभाव पड़ने वाला है।इसलिए हमें पूरे मानव को हर वर्ष पेड़ लगाना चाहिए।जिससे हमारे राज्य के हरित आवरण बढ़ सके।पृथ्वी हमे विरासत नही बल्कि कर्ज के रूप में मिला है।जिसे हर इंसान को चुकाना होगा।

0 Comments