नगर विधायक डॉ सुनील कुमार द्वारा लगातार जारी है कोरोना शिविर।

बिहारशरीफ-कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बीजेपी नगर विधायक डॉ सुनील कुमार द्वारा लगातार जारी है कोरोना शिविर का आयोजन।आपको बताते चलें कि अब कोरोना योद्धा के द्वारा कुछ टीम बनाया गया है जो घर घर कंटेंटमेन्ट ज़ोन में भी जाएंगे,लगातार कोरोना को रोकने के लिए प्रयास जारी है।नगर विधायक द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।साथ ही साथ जो संदिग्ध मरीज मिलेंगे उनको शिविर लगाकर कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।सदर अस्पताल में ट्रेनिंग भी दिया गया कोरोना योद्धाओं को।इसमें इंफ्रा थर्मिटर, प्लस ऑक्सिमिटर स्क्रिनिंग भी किया जाएगा।इससे कोरोना मरीज को ढूंढने में आसानी होगी।