रेलवे निजीकरण पर स्वराज पार्टी ने किया प्रदर्शन।
गया, बेलागंज। सरकार द्वारा रेलवे को निजी कंपनियों के हाथों में सौपे जाने के विरोध मे स्वराज पार्टी के बेलागंज प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने हाथो में तखथि लेकर व केंद्रीय रेल मंत्री का पुतला जाला कर बेलागंज के ओर हॉल्ट पर प्रदर्शन किया। स्वराज पार्टी के बेलागंज प्रखंड अध्यक्ष कौलेश कुमार ज्वाला ने कहा कि रेल गरीबों की एकमात्र जीवन रेखा है जिससे वह अपने जीवन यापन के लिए एक जगह से दूसरे जगह जाते है निजीकरण से रेलवे किराया में बेतहाशा वृद्धि होगी जिससे गरीब जनता का एकमात्र सहारा छीन जायेगा। श्री ज्वाला ने बताया की मोदी सरकार मजदूरों-गरीबों को धर्म के नाम पर लड़ाकर, देश बेचने की योजना चला रही है। रेलवे और तमाम सार्वजनिक उपक्रमों को बेचना इसी का उदाहरण है। श्री ज्वाला ने आम जनता से अपील करते हुए कहा की अगर आज हम सब मिलकर रेलवे निजीकरण का विरोध नहीं करते हैं तो आने वाले भविष्य में बेरोजगारी का और बड़ा जनसैलाब देखने को मिलेगा। प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा गया l प्रदर्शन में शामिल ललन कुमार, बबन कुमार, श्याम किशोर भारती, पिंटू कुमार, धीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार व स्वराज पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्त्ता ने भाग लिया।

0 Comments