बेरोज़गारों का उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे:रमेश
भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जाड़ी कर पक्ष औऱ विपक्ष को कड़ी चेतावनी दी है।उन्होंने कहा कि सदियों से यह खेल चलता आ रहा है जब सरकार किसी की भी बनी हो उन सबों ने युवाओं को ठगने का काम किया है ।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में एक तो पहले से ही महामारी की वजह से चारों ओर आर्थिक त्राहिमाम की स्तिथि व्याप्त है उस पर से सरकार द्वारा युवाओं के प्रति उदासीनता हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।उन्होंने कहा सरकार यदि युवाओं के बाड़े में गम्भीर होती तो आज उनमें हीन भावना सरकार के प्रति जागृत बिल्कुल नहीं होती।आख़िर क्यों अभियार्थी चाहे अमीन के हो बीपीएससी, दारोग़ा या कोई अन्य परीक्षा के परीक्षार्थी उन्हें अपने हक़ के लिए सरकार से गुहार लगानी पड़ती है फिर भी बजाए न्याय के उन्हें लाठियां मिलती है।वही रमेश कुमार विपक्ष को भी निशाने पर लेते हुए साफ़ किया कि अपना कर्तव्य को निभाते हुए नेता प्रतिपक्ष के दायित्वों का निर्वाह करें वरना जनता पूरी तरह से तैयार है सभी को सबक देने के लिए ।उन्होंने अपने सम्बोधन के माध्यम से कहा है कि यदि भारतीय बेरोज़गार पार्टी की सरकार बनती है तो उनकी पहली प्राथमिकता बेरोज़गारी मिटाने की होगी।

0 Comments