अंजुमन मुफ़ीदुल इस्लाम नालन्दा ने सद्भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

बिहारशरीफ- आज दिनांक 23-8- 2020 को अंजुमन मुफीदुल इस्लाम नालंदा ने अध्यक्ष मोहम्मद मुजाहिद उल हक की अध्यक्षता में आने वाले त्योहार गणेश पूजा एवं मोहर्रम के त्योहार पर सभी नालंदा वासियों को मुबारकबाद देते हुए एक साथ सद्भावना का मिसाल देते हुए त्योहार मनाने की अपील की,एवं नायब सदर मीर अरशद हुसैन सेक्रेटरी ऐसे मोईनुद्दीन कुद्रतुल्लाह खान अकबर आजाद  असफहण अमीन खान आदि लोगों ने सारे लोगों से अपील किया है कि अंजुमन मुफीदुल इस्लाम नालंदा कोरोना वायरस को देखते हुए जिस तरह रमजान ईद बकरीद सादगी से मनाई है उसी तरह मुहर्रम उल हराम भी सादगी से मनाने के लिए अंजुमन मुफ़ीदुल इस्लाम नालंदा आवाम से अपील करती है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि भीड़ भाड़ ना लगाएं अपने बच्चों को सड़क पर आने से रोके मोहल्ले में भी जुलूस न निकालें इमामबाड़ा की सफाई करें रोजा रखे कुरान पढ़े और मोहर्रम के शहीदों की जिक्र आम करें।