भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा नालन्दा की मंडल कार्यसमिति की बैठक।

बिहारशरीफ(एस राजा)-आज भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा नालन्दा कि मंडल कार्यसमिति की बैठक वर्चुअल के माध्यम से हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के सम्मानित जिला अध्यक्ष सूरज कुमार चंद्रवंशी ने की जबकि इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा ओबीसी में मोर्चा के मीडिया प्रभारी एवं बिहारशरीफ विधानसभा के प्रभारी सौरभ कुमार ने किया।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राजेश चंद्रवंशी के द्वारा मार्गदर्शन मिला,कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ,जिला मंत्री डॉ आशुतोष कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, सत्येंद्र मालाकार,भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री आजाद कुमार चंदन केवट मंडल अध्यक्ष प्रवेश पंडित विवेक कुमार उत्तम चंद्रवंशी आईटी सेल संयोजक अनूप कुमार साहू, सह संयोजक रितिक कुमार हिंदू एवं बहुत सारे भाजपा के कार्यकर्ता ने संबोधित किया।