बंटी राज समाजसेवी द्वारा किया जा रहा है शहर को सेनिटाइज।

बिहारशरीफ(एस राजा)- कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए समाजसेवी बंटी राज ने शहर को सेनीटाइज करने का संकल्प लिया है उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कोरोनावायरस का प्रकोप को रोकने के लिए हम शहर में साफ सफाई के साथ-साथ सैनिटाइज का कार्य भी लगातार कर रहे हैं और हम लोगों से अपील करते हैं की सामाजिक दूरी के साथ-साथ आसपास के इलाकों का साफ सफाई पर खास ध्यान दें। बिहार शरीफ नगर निगम के अधिकांश वार्डों में सेनीटाइज किया जा रहा है। बंटी राज द्वारा लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया जा रहा है एवं टोटो पर लगातार इस महामारी से बचाव हेतु अपील भी की जा रही है।